UPSC Toppers List 2023 : टॉप 4 में सिर्फ लड़कियां, इशिता किशोर टॉपर

UPSC Civil Services Result Toppers List 2023 | संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम की आज मंगलवार को घोषणा कर…

UPSC Toppers List 2023 : टॉप 4 में सिर्फ लड़कियां, इशिता किशोर टॉपर

UPSC Civil Services Result Toppers List 2023 | संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम की आज मंगलवार को घोषणा कर दी जिसमें कुल 933 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है इनमें से शीर्ष चार स्थानों पर महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। इशिता किशोर ने एग्जाम टॉप किया है।

आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित परिणामों में सफल घोषित 933 उम्मीदवारों में 613 पुरूष तथा 320 महिलाएं हैं। इशिता किशोर पहले, गरिमा लोहिया दूसरे, उमा हरति एन तीसरे तथा स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रही हैं। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में से 14 महिलाएं तथा 11 पुरूष हैं।

इशिता किशोर ने किया UPSC टॉप

पहले स्थान पर रही इशिता किशोर ने राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विषय के साथ परीक्षा पास की है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस की अर्थशास्त्र की छात्रा रही हैं। दूसरे स्थान पर रही गरिमा लोहिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से कार्मस में पढ़ाई की है। सिविल सेवा परीक्षा में उनके विषय कामर्स और अकाउंटेंसी थे। तीसरे स्थान पर रही उमा हरति एन ने आई आई टी हैदराबाद से सिविल इंजीनयरिंग में बी टेक किया है। सिविल सेवा परीक्षा उन्होंने वैकल्पिक विषय एंथ्रोपोलोजी के साथ पास की। स्मृति मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से पढ़ी हैं और सिविल सेवा परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय प्राणी विज्ञान रहा है। आगे पढ़ें…

सिविल सेवा 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी जिसके लिए 11 लाख 35 हजार 697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया लेकिन 5 लाख 73 हजार 735 ने परीक्षा दी। इनमें से 13090 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की। इनमें से 2529 उम्मीदवारों ने सितम्बर 2022 में हुई मुख्य परीक्षा पास की जिनमें से 933 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बाद सफल घोषित किया गया। सफल उम्मीदवारों में 41 बेंचमार्क दिव्यांग भी शामिल हैं।

फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

सिलेक्ट हुए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

1- इशिता किशोर
2- गरिमा लोहिया
3- उमा हरति एन
4- स्मृति मिश्रा
5- मयूर हजारिका
6- गहना नव्या जेम्स
7- वसीम अहमद
8- अनिरुद्ध यादव
9- कनिका गोयल
10- राहुल श्रीवास्तव

ऐसे चेक करें रिजल्ट

⏩ UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
⏩ होम पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें UPSC, CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
⏩ अब स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी।
⏩ PDF फाइल में UPSC सिविल सेवा मेन फाइनल रिजल्ट 2022 होगा।
⏩ मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।

UPSC Civil Services Result Toppers List 2023 HindiClick Now
UPSC Civil Services Result Toppers List 2023 EnglishClick Now

दीजिए बधाई : बागेश्वर की कल्पना पांडे बनीं IAS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *