HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउधम सिंह नगर : नव नियुक्त डीएम युगल किशोर पंत ने संभाला...

उधम सिंह नगर : नव नियुक्त डीएम युगल किशोर पंत ने संभाला चार्ज

रूद्रपुर। जनपद में नव नियुक्त जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। विगत दिवस राज्य सरकार द्वारा 35 अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद पूर्व डीएम रंजना राजगुरु के स्थान पर युगल किशोर पंत को ऊधमसिंह नगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

गुरुवार को जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शहीद उधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने पुरानी हो चुकी अलमारियां व कुर्सियों को पेंट करने तथा अनावश्यक सामान को स्टोर मे रखने के निर्देश दिये। तहसील कार्यालय में उन्होंने निर्वाचन नामावलियों हेतु प्राप्त आवेदनों को देखा। उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति का नाम दो जगह दर्ज न हो, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा विवाह के बाद जो महिलाए किसी अन्य प्रदेश या अन्य जनपद से इस जनपद मे आई है, उनकी सूची बनाकर उस प्रदेश या जनपद से उसका नाम निर्वाचक नामावली में हटाने हेतु कार्यवाही करे। तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा तहसील द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का बोर्ड बाहर लगाये ताकि आमजन को उसकी जानकारी मिल सके।

Uttarakhand (दुःखद) : छुट्टी पर घर आ रहे सेना के जवान की ट्रेन से गिरने से मौत, राजस्थान में थे तैनात

आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आपदा कार्यालय के विस्तारीकरण का इस्टीमेट बनाने के निर्देश आपदा प्रबन्धन अधिकारी को दिये। उपभोक्त फोरम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लम्बित वादो की जानकारी ली तथा लम्बित वादों की सूची कार्यालय के बाहर चस्पा करने के निर्देश दिये। संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के लम्बित मामलों को ऑनलाइन देखा तथा लम्बित मामलों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिये। रिकार्ड रूम का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम में विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, ललित नारायण मिश्र, ओसी कलेक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, तहसीलदार नीतेश डागर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

उत्तराखंड में आज कोरोना के 17 नए मामले, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

बड़ी खबर : भारत तक पहुंचा ओमिक्रॉन वैरिएंट, कर्नाटक में मिले 2 लोग पॉजिटिव

लालकुआं सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने दिया इस्तीफा


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments