Uttarakhand : यहां देर रात खाई में गिरी कार, रिटायर सूबेदार की मौत

पौड़ी गढ़वाल। यहां बीती देर लैंसडाउन-कोटद्वार रोड एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी, इस हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो…

पौड़ी गढ़वाल। यहां बीती देर लैंसडाउन-कोटद्वार रोड एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी, इस हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार मृत व्यक्ति रिटायर्ड सूबेदार है।

जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Uttarakhand : पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी जसुली शौक्याणी की ऐतिहासिक धर्मशाला, 65 प्रतिशत काम पूरा

हादसा लैंसडाउन रोड पर मंगलवार देर रात कार संख्या UK 11A/8958 कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें सवार 18 वर्षीय प्रदीप बिष्ट पुत्र भगत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम काकड़ा थाना थराली, चमोली और 47 वर्षीय रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट पुत्र पुष्कर मेहरबान सिंह निवासी ग्राम सूंया पोस्ट देवाल चमोली गंभीर रूप से घायल हो गए।

आशिक मिजाजी पड़ गई भारी, यहां महिला ने स्वास्थ्य कर्मी को जमकर धुना

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर एमएच लैंसडाउन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। वहीं, घायल प्रदीप बिष्ट का उपचार जारी है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

उत्तराखंड- (Job Alert) : राज्य के मेडिकल कॉलेजों में समूह ‘ग’ के अंतर्गत भर्ती, यहां करें आवेदन

उत्तराखंड ब्रेकिंग : विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां की जोरो पर, चुनाव प्रबन्धन समिति के विभागों की घोषणा, देखिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *