Uttarakhand Breaking: यहां शांत मानी जाने वाली वादियों में सीडीओ के गनर की बंदूक से चली गोली, हड़कंप

पिथौरागढ़/मुनस्यारी। उत्तराखंड की शांत मानी जाने वाली हिमनगरी मुनस्‍यारी में एक बार फिर गोली चलने की घटना सामने आई है। आपको बता दें कि यहां…

हल्द्वानी : यहां रेस्टोरेंट कारोबारी ने साथी को मारी गोली, हालत गंभीर

पिथौरागढ़/मुनस्यारी। उत्तराखंड की शांत मानी जाने वाली हिमनगरी मुनस्‍यारी में एक बार फिर गोली चलने की घटना सामने आई है। आपको बता दें कि यहां एक पखवाड़े के भीतर ही दूसरी बार गोली चल गई है। पहली बार मुनस्यारी महोत्सव में गोली चली। इस बार 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित खलिया में गोली चली है।

बताया जा रहा है कि गोली मुख्य विकास अधिकारी के गनर की बंदूक से चली है। रात्रि ग्यारह बजे चली गोली से खलिया स्थित गेस्ट हाउस में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद यहां प्रशिक्षण के लिए पहुंचे छह से अधिक युवा, पर्यटक और स्टाफ भय के मारे बुग्याल की तरफ भाग खड़े हुए।

शनिवार की देर सायं मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल अपने स्टाफ के साथ मुनस्यारी पहुंची। उनका रात्रि प्रवास खलिया स्थित केएमवीएन के गेस्ट हाउस में था। खलिया द्वार से पैदल चल कर सीडीओ और उनका स्टाफ रात्रि को केएमवीएन गेस्ट हाउस में पहुंचा। जहां पर रात्रि 11 बजे के आसपास सीडीओ के साथ रहने वाले पुलिस के गनर की बंदूक से गोली चली। 10 हजार फीट की ऊंचाई पर रात्रि को गोली की आवाज आते ही अफरातफरी मच गई।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : जंगल में मिले शव की हुई शिनाख्त, यहां का रहने वाला था मृतक

इस दौरान यहां प्रशिक्षण के लिए पहुंचे छह से अधिक युवा, पर्यटक और स्टाफ भय के मारे रात के अंधेरे में बुग्याल की तरफ भाग गए। इस बीच किसी ने सूचना मुनस्यारी थाने को देते हुए बताया कि खलिया में गोली चली है। सूचना मिलते ही मुनस्यारी थाने से थानाध्यक्ष केएस रावत पुलिस दल बल के साथ रात्रि ढाई बजे खलिया पहुंचे। पुलिस ने गनर की बंदूक के गोली चलने की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मैगजीन निकालते समय गोली चल गई।

पुलिस के खलिया पहुंचने के बाद ही जंगल में गए युवा, पर्यटक और स्टाफ वापस लौटा। खलिया रिजर्व वन है और वन्य जीवों का निवास स्थल है। यहां तक जाने के लिए हथियार ले जाने में पाबंदी रहती है। इस तरह खलिया जैसे क्षेत्र में गोली चलने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि गोली मैगजीन खोलते समय चली। मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल का कहना है कि गनर की बंदूक से गोली गलती से चली है।

पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि गनर की बंदूक से गोली चली है। यह गोली गलती से चली है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही गोली चलने के कारणों का पता चलेगा।

उत्तराखंड में छह हेलीपैड पर बनाये जाएंगे हेलीपोर्ट – पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा जल्द

क्रिसमस और नए साल पर है नैनीताल आने का प्लान, तो जान लें ये पार्किंग व्यवस्था

हल्द्वानी : सड़क हादसे में पार्षद के बेटे की मौत, घर में कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *