HomeUttarakhandNainitalउत्तराखंड (Big News) : यहां रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड (Big News) : यहां रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

Haldwani Update| हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उधम सिंह नगर जिले के किच्छा तहसील से कानूनगो को 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।

Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, शिकयतकर्ता मदन सिंह नेगी की भूमि की नाप होनी थी, जिसके लिए उन्होंने अप्रैल 2022 में पैमाईश शुल्क 9000 रूपए तहसील में जमा किया गया था, लेकिन कानूनगो रिश्वत न मिलने के कारण पैमाईश का काम टालता रहा। इस पर शिकायतकर्ता मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा ने 19 जनवरी को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी (Vigilance Haldwani) में और 1064 पर भी शिकायत की थी।

मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन कर सोमवार सुबह हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उधम सिंह नगर जिले के किच्छा तहसील से कानूनगो धनेश कुमार शर्मा को 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कानूनगो को आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विजिलेंस टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक भानु प्रकाश आर्या, निरीक्षक विनोद यादव, उप निरीक्षक राजीव उप्रेती, कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल संजीव नेगी शामिल थे।

Haldwani Breaking : इनामी हिस्ट्रीशीटर शानू खान का भाई आशु खान भी गिरफ्तार, यह है जुर्म की कुंडली

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments