HomeUttarakhandDehradunमौसम अपडेट : बर्फबारी से सर्द हवाओं की चपेट में उत्तराखंड, मसूरी...

मौसम अपडेट : बर्फबारी से सर्द हवाओं की चपेट में उत्तराखंड, मसूरी में तापमान माइनस एक डिग्री – अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम

देहरादून। शुक्रवार सुबह से ही उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के साथ ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। राज्य के बदरीनाथ, केदारनाथ समेत अन्य चोटियों में हिमपात हो रहा है और मैदानों में सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। मसूरी में तापमान माइनस एक डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार पांच दिन शीतलहर और पाला गिरने से कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शनिवार से शीतलहर शुरू हो जाएगी। बच्चों और बुजुर्गों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

शुक्रवार को सुबह से ही प्रदेशभर में हल्के बादलों के बीच सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर में हल्की धूप के बावजूद कंपकंपी बढ़ गई। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गौरसों, केदारनाथ समेत अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जिसके बाद सर्द हवाएं चलने से प्रदेशभर में पारे ने गोता लगाया और कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी।

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में कई स्थानों पर शीत लहर रहने का अनुमान है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड से परेशान कर सकती है। राज्य के मुक्तेश्वर पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। राजधानी दून के अलावा पंतनगर में तापमान दो डिग्री, मुक्तेश्वर में सात डिग्री तक कम बना हुआ है। मुक्तेश्वर में रात का तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया।

उत्तराखंड : घर से महज पांच किमी पहले कैंटर खाई में गिरा, चालक की मौत – परिजनों में कोहराम

केदारनाथ में बर्फबारी के बाद रात को तापमान माइनस 15 डिग्री पहुंच गया। दून में भी अधिकतम (21) और न्यूनतम (05) तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले पांच दिन शीत लहर चल सकती है। पहाड़ों में हल्की बर्फबारी और मैदानों में सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा।

ठंडी हवा और गलन ने उड़ाई हवा
शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम पारे में गिरावट व शीत लहर ने हरिद्वार शहर से देहात तक लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह से शुरू हुआ ठंड का कहर दिन चढ़ने के बाद भी कम नहीं हुआ। दोपहर बाद तो और बुराहाल हो गया। हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग नजर आए। अधिकांश लोग अपने घरों में दुबक गए। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में शीत लहर से लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ेंगी।

बोले सपा सांसद, “लड़कियां जब बच्चे पैदा करने लायक हो जाएं, तभी कर दो शादी”


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments