HomeAccidentउत्तराखंड : यहां घर में आग लगने से जिंदा जली महिला, बेटा...

उत्तराखंड : यहां घर में आग लगने से जिंदा जली महिला, बेटा कर रहा देश की रक्षा

चमोली। चमोली जिले के थराली से बुरी खबर सामने आई है। यहां थराली के रैन गांव में देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई। इस आग में एक 58 वर्षीय महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिली है कि आग लगने की खबर गांव वालों को देर में लगी। अगर गांव वालों को आग लगने की खबर पता चल जाती तो शायद महिला की जान बच सकती थी। जब तक गांव वाले पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1:30 बजे रैन गांव में काशी देवी पत्नी स्वर्गीय चन्द्र सिंह के मकान में अचानक आग लग गई थी। ग्रामीणों को जब तक आग लगने की भनक लगी, तब तक मकान जल चूका था। जिस कारण उस मकान में अकेले रह रही काशी देवी की अंदर ही जलकर मौत हो गई हैं। जबकि घर में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। News WhatsApp Group Join Click Now

जानकारी मिली है कि मृतक महिला काशी देवी घर में अकेली रहती थी। उनका बड़ा बेटा भारतीय सेना में है और छोटा बेटा होटल में जॉब करता है। मौके पर पहुंचे थराली थानाध्यक्ष बृज मोहन राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा हैं।

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौत


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments