Bageshwar: वोकल फार लोकल से महिलाओं के हाथ हो रहे मजबूत-दास

सरस गैलरी उत्सव के निरीक्षण को पहुंचे कैबिनेट मंत्री सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरकैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थानीय उत्पादों को…


  • सरस गैलरी उत्सव के निरीक्षण को पहुंचे कैबिनेट मंत्री

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। स्थानीय उत्पादों पर आधारित लघु, कुटीर और ग्रामोद्योग बढ़ रहा है। स्वरोजगार की तरफ कदम बढ़ रहे हैं। वोकल फार लोकल से महिलाओं के हाथ मजबूत हुए हैं।

शनिवार को कैबिनेट मंत्री दास ने सरस गैलरी उत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्हें प्रोत्साहित किया और काम की सराहना की। कहा कि प्रदेश सरकार वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडेक्ट पर कार्य कर रही है। प्रत्येक जिले के प्रमुख उद्योगों को बढावा दिया गया है। उत्पादन और विपणन भी सरकार कर रही है। प्रदेश में जडी-बूटी उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इस क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही है। प्रयास है कि बडे उद्योग पहाडी क्षेत्रों में भी लगाएं जाएं। ताकि यहां की जनता को रोजगार के संसाधन मिले। दास ने कहा कि जिले में खडिया आधारित उद्योग लगाने पर कार्य किया जा रहा हैं।

डीएम रीना जोशी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का उत्पादन होता है। आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है। महिलााओं को प्रशिक्षण दिए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह को अन्य क्षेत्रों के विशेष उद्योगों का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी हरगिरि, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या,खंड विकास अधिकारी आलोक भंड़ारी, रमेश तिवारी,बीबी जोशी डा. राजेंद्र परिहार, रवि करायत, एनआरएलएम समन्वयक नीरज जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *