उत्तरायणी पर्व : फेमस सिंगर दीपा नगरकोटी के यूट्यूब चैनल पर देखिये कुमाउनी गीत ‘झुमैलो उत्तरायणी कौतिक’

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/हल्द्वानी ऐतिहासिक पर्व उत्तरायणी घुघुतिया त्यार पर कल 14 जनवरी की सुबह दीपा नगरकोटी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल में कुमाउनी गीत ‘झुमैलो उत्तरायणी…


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/हल्द्वानी

ऐतिहासिक पर्व उत्तरायणी घुघुतिया त्यार पर कल 14 जनवरी की सुबह दीपा नगरकोटी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल में कुमाउनी गीत ‘झुमैलो उत्तरायणी कौतिक’ रिलीज होने जा रहा है।

यह गीत कुमाउनी सिंगर दीपा नगरकोटी एवं दर्शन फर्स्वाण की आवाज़ में है। कल 14 जनवरी मकर संक्रान्ति के पर्व के अवसर पर ‘झुमेलो उत्तरायणी कौतिक’ गाना लॉन्च होने जा रहा है। प्रशंसकों को उम्मीद है कि संगीतकार रंजीत सिंह के सहयोग से यह गीत काफी मशहूर होगा। इस गीत को दानपुर क्षेत्र बागेश्वर में लगने वाले उत्तरायणी पर्व पर फोकस किया है। उल्लेखनीय है कि दीपा नगरकोटी मूल रूप से बागेश्वर की निवासी हैं तथा वर्तमान मे हल्द्वानी में रहती हैं। उनकी रूचि पहाड़ी गानों के साथ भजन गायकी में भी है। उनके गीतों को इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। (आगे पढ़ें, ख़बर जारी है) News WhatsApp Group Join Click Now

ज्ञात रहे कि यह प्रसिद्ध गायक दर्शन फर्स्वाण का दूसरा कुमाउनी गीत है, वैसे वह मूल रूप से गढ़वाली गीत गाते हैं। इससे पहले उन्होंने कई गढ़वाली गीत गाये हैं। गायिका दीपा का यह दर्शन के साथ पहला कुमाउनी गीत है। दरअसल, दीपा नगरकोटी को लाइव परफॉर्मेंस में काफी पसंद किया जाता है। यू ट्यूब पर वह काफी पहले से सक्रिय है। उत्तरायणी पर्व पर ​फोकस इस गीत को लेकर दीपा नगरकोटी स्वयं काफी उत्साहित हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

यह रहा दीपा नगरकोटी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का लिंक —

https://www.youtube.com/channel/UCVKQKfAwi7yMf4atdkb4euQ

उत्तराखंड : प्रियंका नेगी को दीजिए बधाई – बनी गांव की पहली सरकारी इंजीनियर

खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *