मौसम अपडेट : बस, एक—दो हफ्ते में दस्तक देने जा रहा मानसून, यह है तारीख

सीएनई रिपोर्टर, दिल्ली देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मानसून के आगमन को लेकर बड़ी ख़बर आई है। बस, अब तीन—चार…

मौसम का तत्कालिक पूर्वानुमान-नैनीताल-देहरादून समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सीएनई रिपोर्टर, दिल्ली

देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मानसून के आगमन को लेकर बड़ी ख़बर आई है। बस, अब तीन—चार दिन बाद यानी 14 मई से तापमान में गिरावट देखी जायेगी। वहीं इस साल अंडमान में केरल से 12 से 13 रोज पहले मानसून पहुंच सकता है। केरल में अगले माह 01 जून तक मानसून आयेगा और इसके बाद पूरे देश में पहुंचेगा। इससे पहले पूरे उत्तर भारत में कहीं न कहीं बारिश होगी।

केंद्रीय मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार 13 मई से ही मौसम में परिवर्तन देखा जायेगा, सिर्फ राजस्थान के अलावा कहीं भी लू का असर नहीं दिखेगा। वहीं यदि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की बात करें तो यहां 14 मई से तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी, जो कि लगातार 24 मई तक रहेगी। इसके अलावा 01 जून तक केरल में मानसून आने के बाद संपूर्ण मध्य भारत में प्री—मानसून की बारिश शुरू हो जायेगी।

अंडमान में 18 मई तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन देश की यदि बात करें तो केरल ही मानसून की दिशा व तीव्रता को तय करेगा। 20 मई के केरल में बारिश में तीव्रता आयेगी और समझा जा सकता है कि अगले दो दिनों में पूरे देश में मानसून आ जायेगा।

यह भी बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ 13 मई की शाम से अपना असर दिखायेगा। यानी अगले दो रोज यानी 11 व 13 मई तक चलने वाली लू से निजात तो नहीं मिल पायेगी, लेकिन गर्मी का असर कुछ कम हो जायेगा। 13 मई की शाम का इंतजार करिये, क्योंकि इस दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा और समूचे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान गिरेगा।

मौसम विभाग यह भी बता रहा है कि 18 मई को दोबारा पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इसके 26 दिनों के बीच दक्षिणी राज्यों, पूर्वोत्तर और उत्तर के पहाड़ी राज्यों में बारिश में बढ़ोत्तरी होगी। अलबत्ता, इतना कहा जा सकता है कि अब देश में मानसून दूर नहीं है। उत्तराखंड में भी यह इसी माह के अंत तक दस्तक दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *