भारत में Apple का पहला ऑफिशियल स्टोर खुल गया है। CEO टिम कुक ने कंपनी के पहले फ्लैगशिप रिटेल स्टोर को मुंबई में आज, यानी 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे दरवाजा खोल शुभारम्भ किया।

यह Apple स्टोर मुंबई के बांद्रा कुर्ला इलाके में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में बनाया गया है।

मुंबई आउटलेट को Apple BKC नाम दिया गया है। इसका हर महीने का किराया 42 लाख रुपए है। रेंट को हर तीन महीने में पे किया जाएगा।

मुंबई सेंट्रल से जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल की दूरी करीब 14 किलोमीटर है। इस स्टोर का डिजाइन शहर की आइकॉनिक 'काली-पीली' टैक्सियों से इंस्पायर है।

Apple के अब 25 देशों में कुल 551 स्टोर हो गए हैं। दिल्ली के साकेत में एपल का एक और स्टोर 20 अप्रैल को खुलेगा, जिसके बाद इसकी संख्या बढ़कर 552 हो जाएगी।