काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। जी हां रेलवे ने ट्रेन संख्या 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर दिया है।

अब काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस NDLS SHATABADI (12039)5 जून 2023 से अपने वर्तमान समय 15:10 बजे के स्थान पर 15:05 बजे चलेगी।

यानि काठगोदाम से चलने वाली 12039 Kathgodam-New Delhi Shatabdi Express 3:10 मिनट के बजाय 3:05 पर चलेगी।

बता दें कि, काठगोदाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12210/12209 गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) को भी 5 जून 2023 से रूट परिवर्तित कर संशोधित समय-सारणी के अनुसार चलाया जायेगा।

जिस कारण 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस Kathgodam-New Delhi Shatabdi Express (12039) में भी समय परिवर्तन किया गया है।

12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन Kathgodam से सप्ताह के सातों दिन चलती है। यह Kathgodam से HALDWANI, LAL KUAN,RUDRAPUR  , RAMPUR, MORADABAD, GHAZIABAD होते हुए NEW DELHI पहुंचती है।