उत्तराखंड की बेटी सुषमा खर्कवाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मेयर निर्वाचित हुईं है। भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ से सपा की वंदना मिश्रा को हरा दिया है।

लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल (Sushma Kharkwal) ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा की वंदना मिश्रा को 204141 के मतों के अंतर से हराया।

भाजपा उम्मीदवार सुषमा को 502660 वोट मिले जिसके मुकाबले में सपा प्रत्याशी वंदना को 298519 वोटों से संतोष करना पड़ा। सुषमा खर्कवाल अब लखनऊ की नई मेयर होंगी।

सुषमा खर्कवाल मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत भट्टगांव निवासी है, सुषमा की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेम खर्कवाल के साथ हुई। परिवार लखनऊ में ही रह रहा है।

पिता गोविंदराम भट्ट और माता का निधन हो चुका है। सुषमा तीन बहनों में सबसे छोटी है। एक भाई विनोद इन दिनों चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में ही हैं। सुषमा ने अपनी स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार की है।

उनके पति सेना में हवलदार पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद विधानसभा में सहायक मार्शल के पद पर तैनात थे। पिछले वर्ष ही वह वहां से भी रिटायर हुए।

सुषमा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की सभाओं और रैलियों में उनकी स्कूटर सबसे आगे रहती थी। अटल जी भी अच्छे से जानते थे। खबर जारी है...आगे पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें |