अल्मोड़ा से इन रूटों पर इस समय पर चलती हैं केमू बसें, जानिये समय सारिणी

विषय : उक्त आलेख में भारत के पर्यटन नक्शे में शामिल उत्तराखंड राज्य अंतर्गत हिल स्टेशन अल्मोड़ा में चलने वाली केमू बस सेवा की जानकारी…

केमू बस सेवा समय सारिणी

विषय : उक्त आलेख में भारत के पर्यटन नक्शे में शामिल उत्तराखंड राज्य अंतर्गत हिल स्टेशन अल्मोड़ा में चलने वाली केमू बस सेवा की जानकारी उपलब्ध है। लेख का मुख्य विषय वस्तु आम जनता को केमू बस सेवा की संपूर्ण व विश्वसनीय समय सारिणी उपलब्ध कराना है, ताकि यहां आने वाले यात्रियों को अन्य पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए कोई असुविधा न हो। यहां अन्य पर्वतीय रूटों पर बस सेवाओं की समय सारिणी/Time Table of Bus Services from Almora to Other Mountain Routes विस्तार से देखी जा सकती है।

🚎 जानिये बस सेवाएं और संपूर्ण समय सारिणी

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल अंतर्गत ऐतिहासिक केमू बस सेवा/Kumaon Motor Owners Union Limited (KMOU) का सफर नव वर्ष, 2023 में 83 वर्ष की आयु पूर्ण करके 84 वें साल में प्रवेश करने जा रहा है। इन 83 सालों में पर्वतीय अंचल की इस महत्वपूर्ण बस सेवा ने उतार-चढ़ाव के अनेकों दौर देखे हैं। एक समय था जब कुमाऊं मंडल में मात्र 09 बसें चला करती थीं, जो अब बढ़कर 400 से अधिक हो चुकी हैं।

अल्मोड़ा से 05 दर्जन से अधिक बस सेवाएं –

वर्तमान से जिला मुख्यालय अल्मोड़ा से 05 दर्जन से अधिक बस सेवाओं का विभिन्न पर्वतीय रूटों के लिए संचालन किया जा रहा है। यहां हम जानेंगे कि हिल स्टेशन अल्मोड़ा से कहां-कहां के लिए बस सेवाएं संचालित हैं। यह केमू बस सेवा समय सारिणी (Bus Service Timetable) न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी निश्चित रूप से बहुत उपयोगी साबित होगी। अल्मोड़ा माल रोड स्थित बस अड्डे से संचालित सेवाएं इस प्रकार –

🏞️ हिल स्टेशन अल्मोड़ा से इन रूटों पर बसों का संचालन

इसके अलावा पुराने बस अड्डे यानी अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग स्थित धारानौला से निम्न बस सेवाओं का संचालन विभिन्न पर्वतीय रूटों के लिए होता है। इनमें से 09 केमू बस सेवा हल्द्वानी से शुरू होने के बाद बाद धारानौला पहुंच, अग्रिम यात्रा के लिए निकलती हैं। वहीं, 06 सेवाएं धारानौला से गंतव्य को रवाना होती हैं। यह बस सेवाएं निम्न हैं –

✒️ हल्द्वानी केमू स्टेशन से वाया धारानौला (अल्मोड़ा) – पिथौरागढ़ के लिए 03, शेराघाट 03 तथा गंगोलीहाट के लिए भी 03 बस सेवाएं हैं।

यह भी जानिये –

✒️ हल्द्वानी से गंगोलीहाट 02 बस सेवाएं रोज चलती हैं।
✒️ हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए नित्य 03 बस हैं।
✒️ मिर्थी के लिए भी एक-एक बस सेवा है, जिनमें से एक जाती है तो एक वापसी करती है।
✒️ गंगोलीाट वाया दन्यापनार भी 01 बस सेवा है।

धारानौला से संचालित होने वाली केमू बस सेवाएं –

✒️ अल्मोड़ा गंगोलीहाट वाया बागेश्वर, प्रात: 06.30 बजे
✒️ अल्मोड़ा वाया बागेश्वर व गरुड़, प्रात: 07.30 बजे (यह बस प्रतिदिन गंतव्य से मूल स्थान को वापसी भी करती है।)
✒️ अल्मोड़ा-रामनगर – प्रात: 07 बजे और 08 बजे
✒️ अल्मोड़ा-द्वाराहाट – प्रात: 07.30 बजे
✒️ अल्मोड़ा-बासोट – प्रात- 12.30 बजे

महत्वपूर्ण रूटों में यात्री किराया –

✒️ अल्मोड़ा-हल्द्वानी, 198.75 रूपये।
✒️ अल्मोड़ा-बागेश्वर, 190 रूपये।
✒️ अल्मोड़ा-रानीखेत, 100 रूपये।
✒️ अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, 120 रूपये।

नोट –

(1) स्टेशन प्रभारी बीबी चंदोला के अनुसार केमू बस सेवा में यात्री किराये में 18 जुलाई, 2022 को बढ़ोत्तरी लागू हुई थी। फिलहाल कोई अन्य बढ़ोत्तरी का आदेश नहीं आया है।

(2) अल्मोड़ा के माल रोड व धारानौला से पर्वतीय रूटों की बस सेवा संचालन को लेकर हालांकि उक्त आलेख पूर्ण विश्वसनीयता के साथ लिखा गया है। फिर भी, कहीं संषय होने पर केमू स्टेशनों पर संपर्क किया जा सकता है। चूंकि अपरिहार्य कारणों से कई बार संबंधित बस सेवा स्थगित भी हो जाया करती हैं।

जानिये केमू का रोचक व संक्षिप्त इतिहास –

अल्मोड़ा की यदि बात करें तो यहां केएमओयू (केमू) बस सेवा वर्ष 1939 में शुरू हुई थी। तब पर्वतीय क्षेत्रों में स्वतंत्रता पूर्व का दौर था। केमू के अलावा कोई अन्य बस सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं। टैक्सी-जीपों आदि का संचालन तब नहीं हुआ करता था। अल्मोड़ा में वर्ष 1939 में केमू बस स्टेशन का निर्माण पूरा हुआ। तब यहां से हल्द्वानी के मात्र दो बसें चला करती थीं। पैदल यात्रा का प्रचलन सर्वाधिक था। बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी साल 1950 के बाद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *