उत्तराखंड : लगातार दो दिन रेट बढ़ने के बाद आज क्‍या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दो दिन बढ़ोत्तरी करने के बाद आज कोई परिवर्तन नहीं…

नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दो दिन बढ़ोत्तरी करने के बाद आज कोई परिवर्तन नहीं किया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में आयी तेजी के कारण कीमतों में उछाल देखा जा सकता है।

कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की थी।राजधानी दिल्ली में दोनों ईंधनों की कीमतों में मंगलवार और बुधवार को 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी दर्ज की गयी थी। राजधानी में पेट्रोल 97.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.27 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम 111.67 और 95.85 रुपये प्रति लीटर पर मौजूद हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 121.83 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.53 प्रतिशत की गिरावट के चलते 114.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर…………पेट्रोल……डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..97.01……..88.27
कोलकाता ……106.34……..91.42
मुंबई …………..111.67………95.85
चेन्नई……………102.91……….92.95

हल्‍द्वानी में पेट्रोल-डीजल के दाम
हल्द्वानी। आज गुरुवार को हल्द्वानी में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। बता दें कि लगातार दूसरे दिन सरकारी तेल कंपनियों ने प्रति लीटर 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी की है। गुरुवार को भी हल्द्वानी में पेट्रोल 94.74 पैसे और डीजल 88.19 प्रति लीटर बिका।

22 और 23 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। 22 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम में जो बदलाव आया वो 137 दिनों के बाद हुआ है। अब लगातार दो दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद आज इनके रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उत्तराखंड : ऋषिकेश विधानसभा से विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में ली मंत्री पद की शपथ

लालकुआं : रेलवे की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 31 वर्षीय युवक, दर्दनाक मौत

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, आठ मंत्रियों ने भी ली शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *