Uttarakhand : गृह क्लेश के चलते नदी में कूदी महिला, जल पुलिस ने बचाई जान

सीएनई रिपोर्टर, ऋषिकेश थाना मुनिकीरेती अंतर्गत नाव घाट से एक महिला ने गृह कलह के चलते गंगा में छलांग लगा जान देने की कोशिश की।…

सीएनई रिपोर्टर, ऋषिकेश

थाना मुनिकीरेती अंतर्गत नाव घाट से एक महिला ने गृह कलह के चलते गंगा में छलांग लगा जान देने की कोशिश की। हालांकि जल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की जान बचा ली है। इस महिला की गुमशुदगी पूर्व से थाना पटेल नगर में दर्ज थी।

मिली जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न मंदिर नाव घाट पर गत दिवस एक महिला ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। यह नजारा देख वहां खड़े लोग हक्के—बक्के रह गये। तभी मौके पर मौजूद जल पुलिस की टीम ने करीब 100 मीटर तक बह चुकी महिला को नदी में कूद कर उसकी जान बचा ली। राफ्ट व रस्सियों के सहारे महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। महिला का निकटवर्ती अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ। जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महिला की पहचान रीना (38 वर्ष) पत्नी धनीराम निवासी निकट कारगी चौक थाना पटेल नगर देहरादून के रूप में हुई। महिला बीते शनिवार से अपने घर से लापता था और उसकी गुमशुदगी थाना पटेल नगर, देहरादून में पति की ओर से दर्ज कराई गई थी। महिला का कहना था कि गृह क्लेश से परेशान होकर उसने गंगा में छलांग लगा जान देने की कोशिश की। महिला को बचाने वाली टीम में सुभाष ध्यानी, गजपाल सिंह, रविन्द्र तोमर, विदेश चौहान, राकेश रावत, पुष्कर रावत, महेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *