महिला बोली, “एक अंजान नकाबपोश रहता है उसके घर, कर देगा दुष्कर्म”, पढ़िये ख़बर

सीएनई रिपोर्टर, रूड़की यहां कोतवाली में उस समय अजीब स्थिति हो गई जब एक महिला ने पुलिस वालों के सामने यह कहकर हंगामा शुरू कर…

सीएनई रिपोर्टर, रूड़की

यहां कोतवाली में उस समय अजीब स्थिति हो गई जब एक महिला ने पुलिस वालों के सामने यह कहकर हंगामा शुरू कर दिया कि उसके साथ उसी के घर में ही कभी भी दुष्कर्म हो सकता है। उसने आरोप लगाया कि यह कांड उसका पति ही एक अंजान व्यक्ति से करवाना चाहता है, जो उसके घर में ही रहता है। इस मामले में एसपी देहात के हस्तक्षेप के बाद ही किसी तरह मामला सुलझ पाया।

कोतवाली पहुंची पीड़िता

घटनाक्रम के अनुसार गत दिवस गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैनिक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला कोतवाली आ पहुंची और उसने वहां जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि पुलिस उसकी शिकायत को गम्भीरता से नहीं ले रही है। जब उसके साथ कोई घटना घट जाये तब लोग कैंडल मार्च निकालेंगे और मुकदमा दर्ज होगा।

इस बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि इस महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि कुछ रोज पहले उसके साथ छत पर मारपीट की गई। वहीं महिला के पति के ओर से भी पत्नी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पहले से दर्ज है। वहीं महिला मारपीट के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की सम्भावना के भी आरोप लगा रही है। वह अपने पति व उसके परिवार पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने एक अंजान आदमी को घर पर रखा है, जो हर वक्त उसकी वीडियो बनाता रहता है। साथ ही उसका पति उस आदमी से कहता है कि मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म करो। उसे डर है कि यह अंजान आदमी कभी भी उसके साथ दुष्कर्म कर डालेगा।

यह सारा हंगामा गंगनहर कोतवाली में हुआ। इस बीच वहां एसपी देहात भी पहुंच गये। जिनको महिला ने पूरी घटना से अव​गत कराया। महिला ने कहा कि वह प्रताड़ित है और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ। इसके बावजूद उसके ही खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस अधिकारियों से इस केस के बावत विस्तार से जानकारी ली। फिर महिला को भरोसा दिलाया कि उसके साथ अन्याय नहीं होगा। पुलिस अपनी ओर से उचित कार्रवाई करेगी। आखिर किसी तरह एसपी देहात के समझाने—बुझाने पर ही महिला मानी और अपने घर लौट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *