Almora News : घर—घर जाकर कांग्रेस की रीति—नीति से अवगत करायेगी महिला कांग्रेस, जिला​ध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में शुरू हुआ सदस्यता अभियान

CNE REPORTER, ALMORA महिला कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास शुरू कर दिया है। इसको लेकर आज पूर्व विधायक मनोज…


CNE REPORTER, ALMORA

महिला कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास शुरू कर दिया है। इसको लेकर आज पूर्व विधायक मनोज तिवारी की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन कर इसको लेकर गम्भीर चिंतन—मनन किया गया। महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बूथ संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि शीध्र ही महिला कांंग्रेस घर—घर तक जाकर लोगों सम्पर्क करेगी तथा उन्हें कांंग्रेस की नीतियों से जोड़ने का कार्य करेगी। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश की जनता भाजपा की इस सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, अवरुद्ध विकास से त्रस्त हो चुकी है तथा कांंग्रेस से जु़ड़ रही है। महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि महिला कांंग्रेस के द्वारा सदस्यता अभियान भी प्रारम्भ कर दिया गया है और जो युवा, महिलाएं कांंग्रेस से जुड़ना चाहती हैं वो उनसे सम्पर्क कर सकती हैं। आज बैठक में नगर निवासी ज्योति बिष्ट एवं पुष्पा देवी ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी व महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी के अलावा राधा बिष्ट, लीला जोशी, पूनम आर्या, पुष्पा देवी, आरजू, जेबुलनिशा अन्सारी, सरिता टम्टा, धीरा तिवारी, जानकी, पुष्पा पाण्डेय, हेमा पाण्डेय, पार्वती भण्डारी, तारा तिवारी, हेमा, पारू उप्रेती, गोपा नयाल, राधा तिवारी, प्रीति बिष्ट, आनन्दी पाण्डेय, ज्योति बिष्ट, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *