बिग ब्रेकिंग : वाह, लक्ष्य सेन शानदार ! क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

✒️ भारतीय कोच के रूप में मौजूद हैं पिता डीके सेन ✒️ BWF Denmark Badminton Open Super 750 -2022 CNE DESK डेनमार्क में चल रही…

✒️ भारतीय कोच के रूप में मौजूद हैं पिता डीके सेन

✒️ BWF Denmark Badminton Open Super 750 -2022

CNE DESK

डेनमार्क में चल रही बीडब्लूऍफ़ डेनमार्क बैडमिंटन ओपन सुपर 750 में अल्मोड़ा उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है। लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन एचएस प्रनोय को सीधे सेटों में 21-9 व 21-18 से हराकर कवार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है।

उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पहले चक्र में लक्ष्य ने दुनिया के 6 नम्बर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के अन्थोनी गिन्टिंग को सीधे सेटों में 21-16 व 21-12 से आसानी से हरा दिया था। क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य की टक्कर जापान के खिलाड़ी कोदई नारोका से होगी। पुरुष एकल में भारत की चुनौती एक मात्र लक्ष्य के रूप में मैदान में है।

श्रीकांत भी प्री कवार्टर में हार कर बाहर हो गए हैं। लक्ष्य से अभी अपनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नम्बर 8 में है। डेनमार्क में लक्ष्य के साथ भारतीय कोच के रूप में उनके पिता डीके सेन हैं, जिनकी अगुवाई में लक्ष्य निरंतर ज़बरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ,खिलाडिओं व खेल प्रेमिओं तथा ग्रह जनपद से नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय, राजू तिवारी, जग्गू वर्मा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जिला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल, स्मृति नगरकोटी आदि ने लक्ष्य व उनके साथ में कोच व पिता डीके सेन को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों हेतु शुभकामनायें दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *