पिथौरागढ़ न्यूज: नाबालिक विकलांग लड़की से दुराचार का आरोपी युवक मुनस्यारी पुलिस ने दबोचा

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़पिथौरागढ़ जनपद के थाना मुनस्यारी अंतर्गत नाबालिग विकलांग लड़की से दुराचार के आरोपी युवक देवेन्द्र राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके…

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ जनपद के थाना मुनस्यारी अंतर्गत नाबालिग विकलांग लड़की से दुराचार के आरोपी युवक देवेन्द्र राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ थाना मुनस्यारी में धारा-376—2(एल)), 366(ए) आईपीसी एवं 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
इस नामजद आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने निर्देश दिए। मामले की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश शर्मा के निर्देशन में मुनस्यारी थाने की महिला उपनिरीक्षक पूजा रानी के सुपुर्द की गयी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी देवेंद्र राम पुत्र प्रताप राम, निवासी- साईंपोलो मुनस्यारी, थाना मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुनस्यारी से बाहर भागने की फिराक में था। वह भागता, इससे पहले गत अपराह्न पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मदकोट टैक्सी स्टैंड मुनस्यारी के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय नेगी, महिला उप निरीक्षक पूजा रानी, कानि. संजय चौहान व प्रेम प्रकाश टम्टा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *