किच्छा : यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

किच्छा। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए पारित किए गए अध्यादेश के विरोध में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस…

किच्छा। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए पारित किए गए अध्यादेश के विरोध में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां से वे जलती मशालों के साथ जुलूस कि शक्ल में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचे।

चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए अध्यादेश के विरोध में पूरे देश का किसान आंदोलन कर रहा है, बावजूद इसके केंद्र सरकार लगातार किसानों के आक्रोश तथा आंदोलन की अनदेखी कर मनमानी कर रही है। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव तस्लीम रजा सलमानी ने कहा कि किसान हित का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि बिल को किसानों पर जबरन थोपने का प्रयास कर रही है,

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि बिल के विरोध में चल रहे आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विरोध करेंगे। इस मौके पर विक्रम कोरंगा, रिजवान अंसारी, तस्लीम रजा सलमानी, अरुण सिंह, चेतन शर्मा, शोएब अहमद, नीतीश सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद मौर्य, मुकेश कुमार, गौरव कालरा, नारायण सिंह बिष्ट, विवेक कुमार, नाजिम अहमद, कृष्णा व शानू आदि मौजूद थे।

किच्छा : संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका मिला युवक का शव, पति-पत्नी हुआ था विवाद

ब्रेकिंग न्यूज़ : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर केबल ऑपरेटर की मौत, केबल लगाने के लिए खंभे पर चढ़ा था

उत्तराखंड में पर्यटकों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *