यूक्रेन में फंसे हैं उत्तराखंड के 188 नागरिक, सरकार ने विदेश मंत्रालय को भेजी पहली सूची

देहरादून। रूस व यूक्रेन के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए शासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आज शनिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने…

देहरादून। रूस व यूक्रेन के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए शासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आज शनिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हमें उत्तराखंड के 188 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। विदेश मंत्रालय उन्हें बाहर निकालने के लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे 151 राज्यवासियों की पहली लिस्ट विदेश मंत्रालय को उपलब्ध करा दी है। उत्तराखंड का हेल्पलाइन नंबर 112 है। वहीं, बीते रोज अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया था कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर अब तक 151 नागरिकों की फंसे होने की सूचना मिली है।

इसमें देहरादून के 39, ऊधम सिंह नगर के 20, नैनीताल से 22, हरिद्वार से 26, पौड़ी गढ़वाल से 13, टिहरी जिले के 10, उत्तरकाशी से 7, रुद्रप्रयाग से 5, चंपावत से 4, पिथौरागढ़ से 2, चमोली से 2, अल्मोड़ा से 1 नागरिकों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। अपर सचिव गृह ने अपील की है कि उत्तराखंड के नागरिक जो विभिन्न कार्यों से यूक्रेन में निवासरत हैं, उनके स्वजन चिंतित व भयभीत न हों। अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Uttarakhand : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, पहाड़—मैदान में बारिश, ऊंचे पहाड़ों में बर्फवारी

शासन की ओर से दो और नोडल अधिकारी बनाएं
शासन की ओर से शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था पी रेणुका व पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। कोई भी व्यक्ति डीआइजी पी रेणुका के मोबाइल 7579278144 और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के मोबाइल नंबर 983778889 पर संपर्क कर सकते हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में हुआ आंशिक बदलाव, अब ये परीक्षा होगी इस दिन

यूक्रेन में फंसे दून के छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू
यूक्रेन में फंसे देहरादून के छात्रों के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन शुरू की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने बताया कि रूस व यूक्रेन के युद्ध के चलते विकट हुए हालात में उत्तराखंड के नागरिक वतन लौट पाने में असमर्थ हो गए हैं। ऐसे में यूक्रेन में फंसे व्यक्ति 01352726066, 1077 (टोल-फ्री) व 7534826066 पर फोन कर नाम, यूक्रेन में पता, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज करा सकते हैं। ई-मेल से [email protected] पर भी जानकारी भेज सकते हैं। इसके अलावा सहायता के लिए आपातकालीन नंबर 112 पर भी काल कर सकते हैं।

हल्द्वानी : कुमाऊं को जोड़ने वाले इस मार्ग पर 27 फरवरी से होगा पुल का पुनः निर्माण, जानें रूट अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *