HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : लता सिंह के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं ने...

किच्छा : लता सिंह के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

किच्छा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की संस्तुति पर घोषित की गई महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में नगर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेत्री लता सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने की सूचना से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस दौरान दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर लता सिंह को बधाई देते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेत्री लता सिंह की सक्रिय कार्यकर्ताओं में अपनी कार्यप्रणाली को लेकर अलग पहचान है और टीम भावना के साथ काम करने की उनकी इसी भावना के चलते महिलाओं की एक बड़ी टीम उनके साथ हमेशा जुड़ी रहती है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित हुई लता सिंह द्वारा कात्यायनी महिला समिति के माध्यम से भी समाज सेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाई जाती है, त्योहारों के अवसर पर गरीब व निर्धन बच्चों की बस्तियों में जाकर उन्हें उपहार तथा मिठाई भेंट करने के साथ ही गरीब कन्याओं के विवाह में भी आर्थिक मदद कर लता सिंह तथा उनकी टीम समय-समय पर सराहनीय योगदान अदा करती है। लता सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर तमाम महिलाओं ने उनके निवास पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दया डसीला, आरती दुबे, जानकी तिवारी, मीरा तिवारी, कंचन शर्मा, माधुरी विसेन, ज्योति देवी, अंजनी सोनी, नीरू श्रीवास्तव, पुष्पा बैंजोला, नंदी शर्मा, रेणुका चौधरी, जसमीरी देवी, प्रेमलता देवी, कुसुम गंगवार, मधु गुप्ता व प्रतिभा देवी आदि मौजूद रहे।

जिसका घर वाले कर चुके थे अंतिम संस्कार, वो 4 साल बाद बच्ची के साथ लौटी वापस

अब मुफ्त नहीं मिलेगा प्लाज्मा या प्लेटलेट्स, कोरोना मरीजों को चुकानी होगी यह कीमत

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments