अल्मोडाः आदित्य साह चुने गए ट्रस्ट के अध्यक्ष, अब गतिविधियां होगी तेज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ामोहन लाल साह बिशनी देवी सार्वजनिक न्यास अल्मोड़ा के अध्यक्ष आदित्य साह चुन लिए गए हैं। यह निर्णय सर्वसम्मति से न्यास की बैठक…


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
मोहन लाल साह बिशनी देवी सार्वजनिक न्यास अल्मोड़ा के अध्यक्ष आदित्य साह चुन लिए गए हैं। यह निर्णय सर्वसम्मति से न्यास की बैठक में लिया गया। बैठक में दो वर्षों से रूकी न्यास की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

यहां एक होटल में हुई न्यास की बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार साह तथा संचालन पूरन चन्द्र तिवारी ने किया। बैठक में स्व. मदन लाल साह की मृत्यु के बाद आदित्य साह को ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर ट्रस्ट की पिछले दो वर्षाे से रुकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। पिछले प्रस्तावों की पुष्टि की गई। बैठक मे तय किया गया कि ट्रस्ट अपने घोषित कार्यक्रमों के अनुसार ही कार्यक्रम संचालित करेगा। बैठक में दयाकृष्ण काण्डपाल, पान सिंह बिष्ट, एड़. गोकुल जोशी, मनमोहन चौधरी, आदित्य साह, सुवोध कुमार साह, गिरीश चन्द्र साह आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *