HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज: भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार के पहुंचे लालकुआं, जोरदार...

लालकुआं न्यूज: भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार के पहुंचे लालकुआं, जोरदार स्वागत

मुकेश कुमार
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार के लालकुआं पहुंचने पर भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया।
यहां भाजपा के बरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान के आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार का जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनेटा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट,अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्या ,सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती,नवीन पपोला ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि हमें मिलकर भाजपा संगठन को मजबूत करने और एकजुट होने की जरूरत है।
उन्होंने मिशन 2022 फतेह करने के लिए सभी भाजपाइयों से मिलकर काम करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि अबकी बार भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी उन्होंने रूठो को मनाने और विछड़ों को साथ मिलाने तथा भाजपा की कमजोर कड़ी को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments