दीपावली पर्व को देखते इस रविवार को खुली रहेगी अल्मोड़ा बाजार

✒️ व्यापार मंडल ने लिया फैसला सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा दीपावली पर्व को देखते हुए इस बार 23 अक्टूबर, रविववार को अल्मोड़ा बाजार खुला रहेगा। नगर…

सुशील साह

✒️ व्यापार मंडल ने लिया फैसला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दीपावली पर्व को देखते हुए इस बार 23 अक्टूबर, रविववार को अल्मोड़ा बाजार खुला रहेगा। नगर व्यापार मंडल ने यह फैसला लिया है।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने यहां जारी बयान में कहा कि दीपावली पर्व एवं आम जनता व व्यापारी हित को देखते हुए इस रविवार 23 अक्टूबर को अल्मोड़ा बाजार खोले रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर खरीददारी करने के लिए अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के अलावा दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी तादात में लोग बाजार पहुंचते हैं। किसी को कोई समस्या उत्पन्न न हो इसको लेकर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने आम जनता से दीपावली पर्व पर अपने भरोसेमंद लोकल अल्मोड़ा के व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खरीदारी करने और ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाहरी ऑनलाइन कंपनियों पर कतई भरोसा नहीं किया जा सकता है, केवल स्थानीय व्यापारी ही आम जनता के हितों को समझ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *