खाई में गिरा दुर्घटनागस्त वाहन

गंगोलीहाट/अल्मोड़ा। यहां कुशमाण से भिनगड़ी जा रही एक आल्टो कार अचानक भिनगड़री में असंतुलित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में डाक विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसे अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गणाई गंगोली क्षेत्र अंतर्गत कुशमाण से भिनगड़ी जा रही आल्टो कार संख्या यूके05B/4468 आज दोहपहर भिनगड़ी के निकट ही अचानक असंतुलित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार खाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया और घायलों को बाहर निकाला। जब इन घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था तो अशोक अशोक कुमार उम्र 43 वर्ष पुत्र प्रेम राम, निवासी ग्राम भिनगड़ी की रास्ते में ही मौत हो गई। चालक पूरन सिंह बोरा उम्र 35 वर्ष पुत्र गुसाई सिंह भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गांव वासियों की मदद से अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र गणाई गंगोली ले जाया गया।

Creative News Express (CNE) का Whatsapp चैनल फॉलो करें >> Click Now

जहां चिकित्सकों ने अशोक कुमार को को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पूरन सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद अल्मोड़ा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक कुमार पोस्ट मेन के पद में भिनगड़ी में कार्यरत था। उसके दो नाबालिग बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here