HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: आनंद टाकुली दोबारा बने जिलाध्यक्ष

Bageshwar News: आनंद टाकुली दोबारा बने जिलाध्यक्ष

— लोनिवि नियमित वर्कचार्ज संघ बागेश्वर का चुनाव
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

लोनिवि नियमित वर्कचार्ज संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें आनंद टाकुली को दोबारा जिलाध्यक्ष बने हैं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और संगठन को एकजुटता से मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

लोनिवि परिसर में गत मंगलवार को क्षेत्रीय पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न चुनावी बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने की और चुनाव निर्विरोध कर लिया गया। सर्वसम्मति से आनंद को अध्यक्ष, गंगा सिंह को संरक्षक, महेश चंद्र उपाध्यक्ष, मनोज कांडपाल सचिव, मंगल सिंह संयुक्त सचिव, देवेंद्र भौर्याल कोषाध्यक्ष, भुवन चंद्र फुलारा संगठन मंत्री, चंद्रशेखर जोशी प्रचार मंत्री बनाया गया। कपकोट खंड के लिए बहादुर सिंह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष देवेंद्र मेहता, महिला उपाध्यक्ष कलावती, धाम सिंह सचिव, तारा सिंह संयुकत सचिव, रमेश कोषाध्यक्षा चुना गया। इसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीतया की शपथ दिलाई।
वक्ताओं ने कर्मचारियों को वाहन भत्ता नहीं दिए जाने, संविदा कर्मियों को नियमित करने आदि मांग प्रमुखता से उठाई। इस मौके पर पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष नंद किशोर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीश तिवारी, संगठन मंत्री चिंतामणी कापड़ी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments