HomeBreaking Newsनालागढ़ न्यूज : किसानों के हित में चल रही केंद्र सरकार व...

नालागढ़ न्यूज : किसानों के हित में चल रही केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की बताई योजनाएं

नालागढ़। नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में किसान मोर्चा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस मौके पर किसान मोर्चा के सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र व प्रदेश सरकार नई नई योजनाएं लेकर आ रही है और सरकार द्वारा चलाई गई योजना के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की मंडियों के विस्तार के लिए 197 करोड़ों स्वीकृत कर लिया गया है। सीएम जयराम ठाकुर से इस मामले को लेकर मिले थे जिसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला जिले के लिए सीए स्टोर के लिए 25 करोड भी स्वीकृत कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कि सरकार किसानों की दोगुनी आय को लेकर लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नए बिल पारित किए गए हैं।

जिसके चलते केंद्र सरकार द्वारा किसानों को फसल बेचने की सभी सीमाएं खत्म कर दी है। अब देश का किसान किसी भी जिले या प्रदेश में जाकर जहां उन्हें अच्छे दाम मिल रहे हो वहां पर जाकर अपनी फसल बेच सकता है। उन्होंने कहा कि पहले किसान की सीमाएं तय थी। उन्होंने कहा कि वह उन सीमाओं के बीच ही अपनी फसल बेच सकता था, लेकिन अब किसान कहीं पर भी जाकर अपनी फसलें बेच सकता है। उन्होंने कहा कि 2022 तक सरकार किसानों की दोगुनी आय का लक्ष्य लेकर चल रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments