HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सड़कों की दुर्दशा के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर, धरना दिया,...

अल्मोड़ा : सड़कों की दुर्दशा के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर, धरना दिया, दो टूक चेतावनी दी

अल्मोड़ा, 22 अगस्त। जनपद की सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने की मांग दुरूस्त करने की मांग को लेकर अल्मोड़ा कांंग्रेस ने मुखर हो गई है। शनिवार को यहां लोअर माल रोड में कर्नाटकखोला पर कांग्रेसजनों ने पार्टी जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे के नेतृत्व में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की। इस दुर्दशा की अनदेखी के लिए स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की।
कांग्रेसजन सुबह कर्नाटकखोला पहुंचे और वही सड़क किनारे बैठ उन्होंने धरना दिया। धरने के दौरान सभा में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि अ​ल्मोड़ा जिले की सड़कें बदहाल पड़ी हैं, लेकिन न तो प्रदेश सरकार ध्यान दे रही है और न ही स्थानीय विधायक। उन्होंने कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री को कांग्रेस सड़कों की स्थिति के बाबत कई बार ज्ञापन भेज चुकी है, किंतु दुर्भाग्यपूर्ण है कि ध्यान खींचने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि अल्मोड़ा की लगभग सभी सड़कें खस्ताहाल पड़ी हैं। नालियां चोक हैं, डामर उखड़ चुका है। जिससे सड़कों पर दुर्घटना की आशंका बढ़ते जा रही है। सम्बन्धित विभाग गडढों में मिट्टी डाल कर खानापूरी करने में लगा है। श्री रौतैला ने कहा कि यदि जल्द प्रदेश सरकार और सम्बन्धित विभाग ने मोटर मार्गों के सुधारीकरण का कार्य शुरू नहीं किया, तो अल्मोड़ा कांंग्रेस प्रदेश सरकार एवम् सम्बंधित विभागों के विरूद्ध चरणबद्ध उग्र आन्दोलन को बाध्य होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार एवम् संबंधित विभाग की होगी। वक्ताओं ने कहा कि इसके लिए स्थानीय विधायक को भी सक्रिय पहल करनी चाहिए।
धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के अलावा यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, सेवादल प्रदेश ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट, पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक प्रदीप बिष्ट, राबिन भण्डारी, हर्ष कनवाल, शरद साह, दीपा साह, मुकेश नेगी, अम्बीराम, राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, रमेश नेगी, अशोक ग्वासीकोटी, अरविन्द रौतैला, कुन्दन सिंह नेगी, नरेन्द्र कनवाल, मुकेश सिंह नेगी, जितेन्द्र अधिकारी, बसन्त कनवाल, श्याम कनवाल, गुलाब सिंह, सचिन आर्या, जगदीश लटवाल, सुन्दर सिंह, कुलदीप सिंह, विमल कुमार आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments