उत्तराखंड ब्रेकिंग : मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी 05 दरिंदे गिरफ्तार

सीएनई डेस्क चलती कार में महिला व उसकी छह साल की बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने…

सीएनई डेस्क

चलती कार में महिला व उसकी छह साल की बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को डीआईजी गढ़वाल ने 50 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।

यह था पूरा घटनाक्रम

उल्लेखनीय है कि गत 24 जून को रुड़की में मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात घटित हुई थी, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। घटनाक्रम के अनुसार 24 जून की रात कलियर से एक महिला अपनी छह साल की बच्ची के साथ रुड़की जाने के लिए निकली। तभी उसका एक परिचित सोनू वहां पहुंचा। इस बीच एक कार को सोनू ने रूकने का इशार किया। कार सवारों ने मां—बेटी को कार में बैठा लिया। इस दौरान वह कार को सुनसान स्थान पर ले गये, जहां महिला व उसकी मासूम बेटी के साथ उन्होंने दुष्कर्म किया। फिर दोनों को गंग नहर में फैंक कर फरार हो गये। आज भी छह साल की मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है और रुड़की के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

ऐसे हुई पुलिस कार्रवाई —

परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने सोनू व अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इधर इस मामले में पुलिस टीम ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के एक नेता समेत मुजफ्फरनगर और सहारनपुर निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी ने मीडिया को दी जानकारी —

हरिद्वार एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह ने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में आज बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मात्र छद दिन के भीतर ही आरोपियों को धर दबोचा है। महिला ने पुलिस को बताया था कि सोनू नाम का एक शख्स उसे बाइक पर बैठा कर ले गया था, वो गुलाबी रंग की शर्ट पहने था। बाद में सफेद कार में सवार कुछ लोग उसे जबरन बेटी सहित बैठाकर ले गए और गैंगरेप किया। इसी एक सुराग के साथ पुलिस सोनू नाम के व्यक्ति और सफेद ऑल्टो कार की तलाश करने लगी।

यह हैं आरोपियों के नाम—पते —

सबसे पहले पुलिस टीम ने महक सिंह उर्फ सोनू (पुत्र सरजीत निवासी ग्राम इमलीखेड़ा थाना कलियर जनपद हरिद्वार) को गिरफ्तार किया और उसकी बाइक भी सीज कर दी। इसके बाद पुसिस ने राजीव उर्फ विक्की तोमर उम्र 46 वर्ष) व सुबोध उम्र 30 वर्ष, पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी बेलडा थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर, गोलू तेजियान उम्र 32 वर्ष, पुत्र यशपाल निवासी शाल्दापुर थाना जिला सहारनपुर और जगजीत पुत्र स्व. फूल शिव निवासी शाल्दापुर थाना देव जिला सहारनपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें से आरोपी राजू उर्फ विक्की तोमर भारतीय किसान यूनियन में मंडल महासचिव हैं।

इधर डीआईजी गढ़वाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर पंकज गैरोला, प्रभारी निरीक्षक रुड़की कोतवाली देवेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी सीआईयू रुड़की जहांगीर अली, कलियर थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी शामिल हैं। इसके अलावा बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, झबरेड़ा थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, महिला उप निरीक्षक करुणा रौंकली, शोध चौकी प्रभारी संजय नेगी, उपनिरीक्षक संजय पूनिया, एसओजी हेड कांस्टेबल अहसान सहित कई पुलिस कर्मी भी टीम में शामिल रहे।

http://creativenewsexpress.com/one-arrested-with-illegal-liquor-in-takula/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *