सीएनई रिपोर्टर, रामनगर
कोसी नदी में एक क्षत विक्षत लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव का मात्र धड़ व एक हाथ बरामद किया है, जबकि शेष हिस्से का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह रामनगर के छोई गांव के समीप हनुमान धाम के पास बहने वाली कोसी नदी में एक अज्ञात शव उतराता मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now
आपदा से कुमाऊं में हुआ करोड़ों का नुकसान, 61 लोगों की मौत – कमिश्नर सुशील कुमार ने दी जानकारी
कोतवाली से आए एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। बरामद शव का धड़ व एक हाथ मिला है, जिससे शव की शिनाख्त होने में काफी कठिनाई हो रही है। इस अज्ञात शव को शिनाख्त के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। साथ ही लाश की फोटो पहचान के लिए निकटवर्ती थानों को भेज दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई थी।
इधर स्थानीय नागरिकों के अनुसार नदी में यह शव कहीं से बहकार आया प्रतीत होता है। इस शव को चील—कव्वे नोच रहे थे। जिसको लेकर कुछ लोग हकीकत जानने के लिए पास गये। तो पता चला कि यह किसी इंसान की लाश है, जिसे चील—कव्वे खा रहे थे। जिसके बाद तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई। चूंकी शव का सर नहीं है और अधिकांश हिस्सा गायब है, इसलिए यह भी पता नहीं चल पाया है कि यह शव किसी महिला का है या पुरूष का।
उत्तराखंड ब्रेकिंग : स्पा सेंटर संचालक ने खुद को गोली मार दे दी जान, हड़कंप