Almora: सिटोली स्थित गोलू देवता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

— माघी खिचड़ी का भोग और खिचड़ी का प्रसाद सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर के धार की तूनी से करीब दो किमी दूर सिटोली जंगल…

— माघी खिचड़ी का भोग और खिचड़ी का प्रसाद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर के धार की तूनी से करीब दो किमी दूर सिटोली जंगल में स्थित प्राचीन गोलू देवता मन्दिर में आज व्यापक चहल—पहल रही। यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वजह थी कि यहां मंदिर समिति के सदस्य एवं नवीन ज्वैलर्स नंदादेवी के स्वामी नवीन वर्मा ने माघी खिचड़ी का भव्य आयोजन किया था। जहां भजन मंडली सजी और वातावरण भक्तिमय बना। गोलज्यू को माघी खिचड़ी का भोग लगाकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में अल्मोड़ा नगर व क्षेत्र के लोगों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। माघी खिचड़ी के आयोजन में मन्दिर समिति के हरीश चन्द्र जोशी, नवीन डालाकोटी, जीवन सिंह किरौला, डा. राजेन्द्र भोज, नवीन वर्मा, सुन्दर सिंह बिष्ट, मोहन चन्द्र जोशी, सोम जोशी, भारतभूषण पाण्डेय, एलएम जोशी, एलडी जोशी, भूपेन्द्र जोशी, मनोज वर्मा, आईडी तिवारी, दिनेश पाण्डेय, गोपाल मेहता, महेन्द्र भण्डारी, मुन्ना पाण्डेय, हरीश चन्द्र लोहनी, बीडी पाण्डेय, दीवान बिष्ट, दयाल जोशी, स्नेहलता जोशी आदि व्यवस्था में जुटे रहे। मन्दिर में जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, कृष्णा बहादुर, पंकज वर्मा, आदि ने दर्शन करके भण्डारे में शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *