HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: पेंट की दुकान में भड़की आग, अफरा-तफरी मची

Bageshwar Breaking: पेंट की दुकान में भड़की आग, अफरा-तफरी मची

-आधे घंटे में आग नियंत्रण से टल गई बड़ी दुर्घटना

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नगर की एक पेंट की दुकान पर शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। फायर बिग्रेड का बड़ा वाहन गोमती पुल पर खराब हो गया। स्थानीय लोगों को स्वयं से आग बुझाने में जुटना पड़ा। दुकान पर दो अग्निश्मन उपकरण भी आग बुझाने में खत्म हो गए। पड़ोस से कुर्मांचल बैंक से उपकरण लाकर आधे घंटे में आग पर नियंत्रण किया गया। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

एसबीआइ तिराहे पर कांति लाल साह पुत्र स्व. गिरधारी लाल साह की पेंट की दुकान है। बुधवार को दुकान खोलने के बाद एकाएक शार्ट सर्किट हो गया। जिससे पेंट और तारपीन तेल जलने लगा। आग तेज होने पर आसपास की दुकानों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल फायर को सूचना दी। फायर का बड़ा वाहन खराब हो गया और गोमती पुल से आगे नहीं बढ़ सका। छोटा वाहन लेकर जवान घटना स्थल पहुंचे। स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए।

अग्निश्मन उपकरणों के कारण आग पर आधे घंटे में नियंत्रण पाया गया। जिससे बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। जहां पर कांति ट्रेडर्स व कृष्णा ट्रेडर्स हैं। वहां एसबीआइ, कुर्मांचल बैंक, होटल, सैलून, एलआइसी, इलेक्ट्रानिक्स की दुकान समेत अन्य दुकानें हैं। भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। इधर, फायर अधिकारी गणेश राम ने बताया कि वाहन का नेट-बोल्ड डीला हो गया था। आग पर छोटे वाहन से ही नियंत्रण पा लिया गया था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments