बागेश्वर। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया को 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में स्टेट बैंक तिराहे पर मिष्ठान वितरण का और आतिशबाजी करके खुशी व्यक्त की गई।
गढ़िया प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विधानसभा कपकोट में भी मिष्ठान वितरण किया गया।
गड़िया के दर्जा मंत्री बनने पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, बागेश्वर विधायक चंदन रामदास एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने भी खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में खड़क सिंह टंगड़िया, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, जिला उपाध्यक्ष दयाल कांडपाल, रवि करायत, (अध्यक्ष खराही मंडल), कमल खेतवाल, कमल कपकोटी, गोपाल बिष्ट, राजकुमार मेहता, पुष्पा लता मेहता,विमला कपकोटी, रतन सिंधी,विवेक तिवारी, गोविंद सिंह वाफिला, भूपेंद्र जोगी आदि लोग उपस्थित थे।
बागेश्वर न्यूज : गड़िया के दर्जामंत्री बनने पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण
RELATED ARTICLES