UPSC में कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक बेटियां और बेटों ने लहराया परचम

UPSC Civil Services Result 2023 | संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी किया। फाइनल रिजल्‍ट में कुल…

UPSC में कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक बेटियां और बेटों ने लहराया परचम

UPSC Civil Services Result 2023 | संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी किया। फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं। इशिता किशोर ने एग्जाम टॉप किया है। दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं।

UPSC में उत्तराखंड की बेटियां और बेटे ने किया राज्य का नाम रोशन

वहीं उत्तराखंड की बेटियां और बेटे भी राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। UPSC में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की ईश्वर कॉलोनी निवासी गरिमा नरूला ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 39वीं रैंक हासिल की। वहीं चमोली जिले की कर्णप्रयाग तहसील के सिमली क्षेत्र स्थित बांगडी गांव की रहने वाली मुद्रा गैरोला ने 53वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है।

हल्द्वानी की दीक्षिता जोशी की 58वीं रैंक

इसके अलावा हल्द्वानी की पीलीकोठी निवासी दीक्षिता जोशी ने भी यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की है। जबकि बागेश्वर गरुड़ के खडेरिया गांव निवासी कल्पना पांडे ने 102वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा नैनीताल जिले के मटेला गांव और वर्तमान में कुर्मांचल कॉलोनी काशीपुर निवासी देवव्रत जोशी ने 125वीं रैंक हासिल की है। आगे पढ़ें…

सिविल सेवा परीक्षा में राज्य के युवाओं की भागीदारी इस साल भी अच्छी रही। परीक्षा में दून निवासी मुकुल जमलोकी ने चौथी बार सफलता पाई, उन्होंने 161वीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में वे सीएजी कार्यालय कोलकाता में डिप्टी अकाउंटेंट जनरल के पद पर कार्यरत हैं।

दून निवासी हिमांशु सामंत ने पाई सफलता

वहीं, मूलरूप से पिथौरागढ़ व वर्तमान में दून निवासी हिमांशु सामंत ने परीक्षा में 348वीं रैंक हासिल की है। मसूरी निवासी माधव भारद्वाज ने सिविल सेवा परीक्षा में 536वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले उन्होंने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता अर्जित की थी। वह वर्तमान में शामली में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक ग्राम स्वीली की रहने वाली कंचन डिमरी ने 654वीं रैंक हासिल की है। इन सभी ने सम्पूर्ण प्रदेशवासियों को गौरवान्वित किया है। सभी को शुभकामनाएं मिल रही है।

5 जून 2022 को हुई थी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा

सिविल सेवा 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी जिसके लिए 11 लाख 35 हजार 697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया लेकिन 5 लाख 73 हजार 735 ने परीक्षा दी। इनमें से 13090 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की। इनमें से 2529 उम्मीदवारों ने सितम्बर 2022 में हुई मुख्य परीक्षा पास की जिनमें से 933 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बाद सफल घोषित किया गया। इनमें 613 पुरूष तथा 320 महिलाएं हैं। सफल उम्मीदवारों में 41 बेंचमार्क दिव्यांग भी शामिल हैं।

सफल घोषित उम्मीदवारों 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

UPSC Toppers List 2023 : टॉप 4 में सिर्फ लड़कियां, इशिता किशोर टॉपर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *