सांकेतिक तस्वीर

Chinese App Ban In India| भारत सरकार ने एक बार फिर चाइनीज एप पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। सरकार ने चाइनीज लिंक वाले 200 से ज्यादा एप को बैन कर दिया है। इन एप में 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप शामिल है।

आज गृह मंत्रालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इन चाइनीज लिंक वाले एप को तत्काल और आपातकालीन आधार पर प्रतिबंधित और ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय ने छह महीने पहले ही 288 चाइनीज लोन एप का नजर रखना शुरू किया था। इनमें से 94 एप ऐसे हैं जो, एप स्टोर पर उपलब्ध हैं और अन्य एप थर्ड पार्टी लिंक के माध्यम से काम कर रहे हैं। और ये ऐप आईटी अधिनियम की धारा 69 का उल्‍लंघन कर रहे हैं, क्योंकि इनमें ऐसी सामग्री है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को इस सप्ताह गृह मंत्रालय से इन एप्स को ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन एप्स को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

138 सट्टेबाजी तो 94 लोन देने वाले ऐप पर बैन

रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन एप्स के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। जिसके बाद इन चाइनीज लिंक वाले 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप को तत्काल और आपातकालीन आधार पर प्रतिबंधित और ब्लॉक किया गया है।

ब्लैकमेल तक करते हैं लोन एप

बता दें कि इससे पहले भी लोन एप ब्लैकमेलिंग और यूजर्स की निजी जानकारी चुराने को लेकर सरकार की नजर पर हैं। ये एप बिना किसी कागजी कार्रवाई और बिना KYC के लोन देने का ऑफर देते हैं। ऐसे में लोगों को इन एप से लोन लेना सबसे आसान और फास्ट प्रोसेस लगती है और लोग इनका शिकार हो जाते हैं। कई बार तो लोग कर्ज और ब्लैकमेल से परेशान होकर सुसाइड तक कर लेते हैं।

पहले 250 चीनी ऐप्स पर लगाया गया था बैन

पिछले कुछ वर्षों में, सरकार ने “भारत की संप्रभुता-अखंडता, रक्षा-सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा” होने का हवाला देते हुए लगभग 250 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है। चीन के कई ऐप्‍स दुनियाभर में बड़े लोकप्रिय हैं। जिनमें TikTok, Xender और PUBG Mobile Shein शामिल हैं। इनके अलावा भारत में Camscanner, Garena Free Fire सहित अन्य ऐप्स को भी प्रतिबंधित कर दिया गया था, क्योंकि वे यूजर्स का संवेदनशील डेटा एकत्र करते थे और यूजर्स से कई तरह की परमिशन मांगते थे। एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि एप्‍स के जरिए सर्वर से मिले डेटा को चीन में अनुचित तरीके से यूज किया जा रहा था। यह सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A का भी उल्‍लंघन था।

उत्तराखंड : इन युवाओं को इस दिन बसों में फ्री यात्रा की सुविधा, आदेश जारी

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here