तलाकशुदा ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी यहां एक तलाकशुदा महिला को अविवाहित युवक पर भरोसा करना बहुत महंगा साबित हुआ। महिला का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने…

महिला जज का मार्मिक पत्र : यौन उत्पीड़न के साथ जीना सीख लें कामकाजी महिलाएं

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां एक तलाकशुदा महिला को अविवाहित युवक पर भरोसा करना बहुत महंगा साबित हुआ। महिला का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के बाद युवक ने उससे सारे संबंध तोड़ लिये और अन्यत्र शादी कर ली है। इस मामले में महिला की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में एक युवक पर गम्भीर आरोप लगाये हैं। तहरीर में कहा गया है कि उसका विवाह वर्ष 2017 में हुआ था। उसका पति नशे का आदि था, जिस कारण उनके बीच अनबन रहती थी। अतएव मार्च 2021 में उसका तालाक हो गया। इस बीच उसका प्रेम प्रसंग अपने ही पति के एक दोस्त छड़ायल निवासी जितेंद्र से चल पड़ा। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और शारीरिक संबंध भी स्थापित हुए।

Uttarakhand : UKSSSC ने जारी की इस भर्ती परीक्षा की तारीख

जिसके बाद उसे एक बच्ची भी हो गई। इस बीच वह लगातार शादी का झांसा उसे देता रहा इस बीच उसके दोस्त ने उससे सारे संबंध तोड़ते हुए दूरियां बना ली। अब उसने दूसरी जगह शादी भी कर ली है। जिससे वह मानसिक रूप से बहुत व्यथित है। उसने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

उत्तराखंड के इस जिले में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, देखें आदेश

आज से 10 दिनों के लिए बंद रहेगा हल्द्वानी-भीमताल मार्ग, यहां से करना होगा सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *