Almora News : हंस फाउंडेशन ने 32 लोगों को दिया कोरोना वॉरियर्स सम्मान, 90 जरूरतमंदों को रजाई—कम्बल वितरित

CNE REPORTER, ALMORA समाज सेवा को समर्पित संस्था हंस फाउंडेशन की ओर से यहां हुए कार्यक्रम में संस्था प्रभारी परविंदर बिष्ट द्वारा अल्मोड़ा के 32…


CNE REPORTER, ALMORA

समाज सेवा को समर्पित संस्था हंस फाउंडेशन की ओर से यहां हुए कार्यक्रम में संस्था प्रभारी परविंदर बिष्ट द्वारा अल्मोड़ा के 32 लोगों को कोरोना वारियर का सम्मान दिया गया। जिसमें जिले के पुलिस विभाग के अधिकारी, चिकित्सक व अन्य लोग शामिल रहे। इस मौके पर 90 जरूरतमंदों लोगों को कम्बल व रजाई भी वितरित की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत हंस फाउंडेशन के प्रभारी परविंदर बिष्ट के सम्मान के साथ हुई। राष्ट्रीय जनसेवा समिति अल्मोड़ा से शोभा जोशी और प्रकाश रावत ने परविंदर बिष्ट जी का शॉल उड़ा कर स्वागत किया। प्रकाश रावत, विनोद वैष्णव, विनीत बिष्ट, संदीप बिष्ट ने माल्यार्पण तथा शोभा जोशी, रीता दुर्गापाल ने पष्ट गुच्छ भेंट किया। लोकगायक गोपाल चम्याल के ने स्वागत गीत गाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद 32 कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया, जिनमें पुलिस विभाग के अधिकारियों, डॉक्टर्स, आशा कार्यकर्ति व पत्रकारों शामिल रहे। सम्मानित होने वालों में रीता दुर्गापाल, मंजू अग्रवाल, शांति शाह, गंगा बिष्ट, पुष्पा सती, गीता मेहरा, लता तिवारी, विनीत बिष्ट, विनोद वैष्णव, संदीप बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *