Big Breaking : चौक बाजार से चोरी हुई शनिदेव की लौह प्रतिमा, हिंदू संगठन भड़के

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर चौक बाजार पीपल के पेड़ के नीचे वर्षों से स्थापित शनिदेव की लोहे की मूर्ति दिन दहाड़े गायब हो गई है। घटना…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

चौक बाजार पीपल के पेड़ के नीचे वर्षों से स्थापित शनिदेव की लोहे की मूर्ति दिन दहाड़े गायब हो गई है। घटना के बाद पुलिस के पसीने छूट गए हैं। जिसकी सीसीटीवी जांच भी हो रही है। वहीं हिंदू संगठनों में घटना को लेकर तीव्र आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से तत्काल आरोपित को पकड़ने और उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मंगलवार को शनि मंदिर के पुजारी श्याम सिंह ने बताया कि वह सुबह लगभग साढ़े दस बजे मंदिर पर ही थे। उसके बाद वह अपने कमरे की तरफ चले गए। आने के बाद देखा तो वहां से शनिदेव की मूर्ति गायब है, जिससे वह परेशान हो गए। वह लगभग ढ़ाई बजे तक लोहे की मूर्ति को खोजते रहे। उन्होंने आस—पास के लोगों को घटना का वृतांत सुनाया, लेकिन कोई भी सच मानने को तैयार नहीं था।

उसके बाद वहां लोगों का आना शुरू हुआ। थोड़ी ही देर में चौक बाजार में भीड़ लग गई। शनिदेव की मूर्ति गायब होने की सूचना जंगल की आग की तरफ पूरे नगर में फैल गई। पुलिस ने भी मोर्चा खोल दिया है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस को सफलता हासिल नहीं हो सकी है।

इधर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी, जिलाध्यक्ष मनीष पांडे, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री रोहित पंत, उपाध्यक्ष गाेविंद पंत आदि ने कहा कि हिंदू समाज आहत हैं। यह सुबह लगभग 11 बजे की घटना हो सकती है। लोगों में आक्रोश है और उनका कहना है कि मूर्ति को तत्काल खोजा जाये। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह आंदोलन की राह पकड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *