जागेश्वर : भाजपा ने आपतकाल को याद कर मनाया काला दिवस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जागेश्वर विधानसभा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाया। भाजपा…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जागेश्वर विधानसभा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र पर काला धब्बा लगाते हुए पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल के बाद नागरिकों के मूल अधिकार स्थगित हो गया। विपक्षी नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया। आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। देश में आतंक छा गया था।

इस मौके पर जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहरा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, भुवन तिवारी, रवि बनौला, देवेंद्र बिष्ट, दीवान राम कोहली, अमर सिंह बनौला, हरीश राम, दया पांडेय, खीमानंद पांडेय, मनोज पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा जागेश्वर मंडल अध्यक्ष चन्दन सिंह मेहता, ज्येष्ठ प्रमुख योगेश भट्ट, बीरेंद्र कुमार, पूरन नाथ गोस्वामी, बिट्टू आगरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *