न्यायमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना को पदोन्नत कर इसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त…

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना को पदोन्नत कर इसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी कर मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से संबंधित जानकारी दी गई।

न्यायमूर्ति सबीना का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक के 25 मई 2022 को अवकाश ग्रहण करने के बाद प्रभावी होगा।

स्टोरी – 5G नेटवर्क से बदल जाएगा मोबाइल की दुनिया का अनुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *