HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : जल्द सुलझेंगी खोल्टा बाजार की समस्याएं, व्यापारी प्रतिनिधियों के...

अल्मोड़ा न्यूज : जल्द सुलझेंगी खोल्टा बाजार की समस्याएं, व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के व्यापारियों की मंत्रणा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां लोअर माल रोड में सरकार की आली क्षेत्र (खोल्टा) के व्यापारियों ने नगर व्यापार मंडल के व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की। जिसमें क्षेत्र की बाजार में साप्ताहिक बंदी व स्वच्छता जैसे अहम् बिंदुओं पर मंत्रणा हुई। तय हुआ कि सभी व्यापारियों की रायशुमारी के बाद जल्द ही साप्ताहिक बंदी के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा और अन्य समस्याओं के निदान जल्द हो, इसके लिए भरसक प्रयास होंगे।
यहां खोल्टा बाजार में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार की आली की बाजार में साप्ताहिक बंदी समेत शौचालय, कूड़ादान, कूड़ा निस्तारण व रात्रि में प्रकाश व्यवस्था जैसी प्रमुख समस्याओं के बारे में मंथन हुआ। क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी—अपनी राय दी और कूड़ादान व शौचालय को मुख्य जरूरत बताया। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर साप्ताहिक बंदी के लिए पहले इस क्षेत्र के सभी व्यापारियों से रायशुमारी की जाएगी। उसके बाद ही साप्ताहिक बंदी करने या नहीं करने के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा शौचालय व कूड़ादान संबंधी समस्या के निदान के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा और इस समस्या का निवारण करवाया जाएगा। सभी व्यापारियों ने इस बात पर खुशी जाहिर की। बैठक का संचालन लोकेश कालाकोटी ने किया।
बैठक में नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उप सचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, नगर मीडिया प्रभारी जीवन जोशी, संजय कुमार पेटशाली, मोहन चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह भंडारी, जीवंती पांडे, राजेंद्र सिंह, चंद्र मोहन सिंह रौतेला, नवीन चंद्र जोशी, दीपक शाह, अभिषेक शर्मा, गौरी शंकर पांडे, चंद्रशेखर, प्रमोद जोशी, पानसिंह, संजय भट्ट और एनएस भंडारी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments