किच्छा। किच्छा में महिला पतंजलि योग समिति की महिलाओं द्वारा हजारों मास्क बनाकर जनता को वितरित कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। पतंजलि महिला योग समिति की तहसील प्रभारी जानकी तिवारी के दिशा निर्देशन में महिलाओं द्वारा मास्क बनाकर जनता को वितरित करते हुए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा समाज सेवा के किए जा रहे कार्यों पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल व पूर्व मंडल महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने समिति से जुड़ी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार जताया।

भाजपा नेता सहगल ने कहा कि लॉकडाउन के बीच योग समिति से जुड़ी दर्जनों महिलाओं द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों मास्क को तैयार कर आम जनता तथा प्रशासन के कर्मचारियों को बांटने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। तहसील प्रभारी जानकी तिवारी ने कहा कि महिलाओं की टीम नगर क्षेत्र में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क देकर घर पर सुरक्षित रहने तथा करोना से बचने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कुसुम नारंग, संगठन मंत्री मीरा तिवारी, मंत्री उमा बोरा, दया डसीला आदि मौजूद थे। इधर समाजसेवीका विभा जोशी तथा कांग्रेस नेत्री सुधा जोशी ने सफाई व्यवस्था में जुटी पर्यावरण मित्र महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सुधा जोशी ने कहा कि लॉकडाउन के इस संकट की घड़ी में पर्यावरण मित्रों द्वारा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here