अभिनंदन ! आइए जानते हैं कौन हैं भाजपा के नए प्रदशे अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

सीएनई रिपोर्टर भाजपा के दो बार विधायक रह चुके महेंद्र भट्ट को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जिसके बाद उनके गृह जनपद चमोली में हर्ष…

सीएनई रिपोर्टर

भाजपा के दो बार विधायक रह चुके महेंद्र भट्ट को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जिसके बाद उनके गृह जनपद चमोली में हर्ष की लहर है।

उल्लेखनीय है कि महेंद्र भट्ट भाजपा के एक लोकप्रिय नेता हैं और गढ़वाल मंडल में उनका बड़ा कद है। ज्ञात रहे कि पूर्व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को साल 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से 2047 मतों से पराजय देखनी पड़ी थी। वह पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से वो विधायक रह चुके हैं। महेंद्र भट्ट मूल रूप से चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के रहने वाले हैं।

आइये विस्तार से जानते हैं कि कौन है महेंद्र भट्ट ?

⏩ 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव रहे।

⏩ एबीवीपी में टिहरी विभाग संगठन मंत्री का दायित्व 1994 से 1998 तक रहा।

⏩ 1998 से 2000 तक भाजयुमो के प्रदेश सचिव रहे।

⏩ वर्ष 2000 से 2002 तक भाजयुमो प्रदेश महासचिव रहे।

⏩ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 2002 से 2004 तक रहे।

⏩ भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश सचिव 2007-2020 तक।

⏩ भाजपा गढ़वाल संयोजक 2012-2014 और भाजपा प्रदेश सचिव- 2015 से 2020 तक।

⏩ 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग में विधायक रहे।

⏩ वर्ष 2007 में भी नंदप्रयाग विधानसभा में भाजपा ने चुनाव में उतारा था, लेकिन पराजित रहे।

⏩ साल 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से विधायक बने।

⏩ वर्ष 2022 में बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव हारे।

⏩ 30 जुलाई, 2022 को मिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ​दायित्व।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *