रुद्रपुर में महिला ने अपने जीजा और उसके एक साथी पर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में एक भाजपा नेता तथा दूसरा बीडीसी मेंबर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसका पति रोजगार के लिए विदेश गया हुआ है और वह अपने छह साल के बेटे के साथ अकेले रहती है।
उत्तराखंड में कोरोना का कहर, पहली बार 24 घंटे में तीन हजार से अधिक केस, 27 की मौत
उसके भूरारानी निवासी जीजा कुलवीर सिंह और गदरपुर के राजपुरा निवासी बीडीसी सदस्य दलबीर सिंह उर्फ मिट्ठू विर्क उसके घर पर आते रहते थे। जनवरी 2019 में कुलबीर सिंह एवं दलबीर सिंह उर्फ मिटठु विर्क उसके घर आए और अपने साथ जूस लेकर आए थे। जिसे पीने के बाद उसे हल्का नशा होने लगा। जिसका फायदा उठाकर दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो आरोपितों ने मोबाइल में बनाई हुई अश्लील वीडियो एवं फोटो दिखाई।
Big Breaking Almora : कैंटर से भिड़ंत के बाद खाई में जा गिरा डंपर, चालक गम्भीर
कहा कि आज के बाद जैसा हम कहेगें तुम्हें वैसा ही करना होगा, नहीं तो वीडियो और फोटो वायरल कर बदनाम कर देंगे। इसके बाद उन्होंने कई बार उससे दुष्कर्म किया। जुलाई 2020 को दोनों ने उसे ब्लेकमेल करते हुए पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर सादे कागज में हस्ताक्षर करवा लिए। गत 6 अप्रैल की रात यह दोनों उसके घर जबरन घुसने का प्रयास करने लगे।
मना करने पर मोबाइल में ली गई अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब शोर होने पर आस-पड़ोस के लोग आये तो यह दोनों भाग निकले। इधर सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच महिला एसआई को सौंप दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।
Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना का कोहराम, आज 89 की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव, हड़कंप
Big Breaking राहुल गांधी की रिपोर्ट आई कोरोना पाॅजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
अब उत्तर प्रदेश में हर शनिवार व रविवार संपूर्ण लाॅकडाउन, किसी को बाहर निकलने की इजाजत नही