HomeUttarakhandNainitalनेशनल युनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इडिया उत्तराखंड लालकुआं ईकाई के कार्यालय का नेता...

नेशनल युनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इडिया उत्तराखंड लालकुआं ईकाई के कार्यालय का नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया उद्घाटन “निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया जोर”

लालकुआं। नगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गुरुद्वारे के सामने नेशनल युनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इडिया उत्तराखंड लालकुआं इकाई के नगर कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी. गौरखा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों ने लालकुआं में प्रथम बार नेशनल युनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इडिया उत्तराखंड का नगर कार्यालय के उद्घाटन होने पर यूनियन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

नेशनल युनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इडिया उत्तराखंड लालकुआं इकाई के नगर कार्यालय का उद्घाटन

बताते चलें कि मंगलवार कि दोपहर लालकुआं नगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गुरूद्वारे के समाने नेशनल युनियन ऑफ जनरलिस्ट इडिया उत्तराखंड लालकुआं ईकाई के नगर कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी. गौरखा द्वारा फिता काटकर किया। सबसे पहले युनियन के सदस्यों द्वारा हवन में आहुति डाली। इसके बाद फिता काटकर युनियन के कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पूर्व युनियन के पदाधिकारियों ने अथितियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लालकुआं युनियन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इडिया उत्तराखंड लालकुआं ईकाई के नगर कार्यालय खुलने से क्षेत्रवासियों में एक नई उम्मीद जगी है उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार, सरकारी धन का बंदरबांट तथा धीमी गति से चल रहे विकास कार्य व पुलिसिया उत्पीड़न सहित आम जनमानस के ऊपर अगर किसी भी प्रकार का अत्याचार किया जा रहा है तो युनियन के पत्रकारों द्वारा निष्पक्षता के साथ उन पीडितों की आवाज उठाई जाएगी एवं उन्हें न्याय व उनका अधिकार दिलाया जा सकेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि पीडितों लोगों की समस्या को सुन उनकी बातों को जिम्मेदार अधिकारियों तक अवगत कराया जाएगा ताकि उन्हें न्याय मिलने में आसानी हो सके। उन्होंने युनियन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर….

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता हरेंद्र सिंह बोरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, पूर्व चैयरमेन मैकूलाल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चदौला, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, भाजपा नेता संवर्द्धन चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य, लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष मीना रावत,

पंतनगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पिंकी डिमरी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, हल्दूचौड़ प्रेसक्लब प्रमोद बमेटा, लालकुआं प्रेस क्लब अध्यक्ष बी.सी.भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा, रामाकांत पंत, जीवन कबडवाल, पूर्व ग्राम प्रधान अर्जन बिष्ट, बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी,

युनियन के अध्यक्ष अजय अनेजा, महामंत्री सचिन गुप्ता, सचिव मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष गुड्डू भारती, संगठन मंत्री जफर अंसारी, कोषाध्यक्ष नंदन राम आर्य, संरक्षक गोपाल सिंह सजवान, उपाध्यक्ष मजाहीर‌ खान, कार्यालय प्रभारी सुनील कुमार, कार्यकारणी सदस्य गौरव गुप्ता, जीवन गोस्वामी, चंद्रपाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार, उमेदराम, जगदीश आर्य, वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्रवाल, व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी सहित तमाम राजनेतिक दल के नेतागण एवं समाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments