ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर को पुलिस अफसर ने मारी ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

✒️ सीआईडी क्राइम ब्रांच को सौंपी हत्याकांड की जांच Odisha Health Minister Shot Dead: आज रविवार का दिन ओडिशा की राजनीति में एक काला अध्याय…

Odisha Health Minister Shot Dead

✒️ सीआईडी क्राइम ब्रांच को सौंपी हत्याकांड की जांच

Odisha Health Minister Shot Dead: आज रविवार का दिन ओडिशा की राजनीति में एक काला अध्याय बन गया। यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (Health Minister Nab Kishore Das) की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिस अफसर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल भर्ती कराया गया थ, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ज्ञात रहे कि ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर नब किशोर दास (Naba Kishore Das) आज रविवार दोपहर एक बजे झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जैसे ही वह कार से उतरे उन्हें फूलमालाओं से लादा जा रहा था। तभी एक ASI ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक सीने पर पांच गोली लगने से स्वास्थ्य मंत्री लहूलुहान होकर गिर गए। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें भुवनेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई के मुताबिक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल दास को मंत्री पर गोली चला हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आस-पास मौजूद लोगों ने आरोपी एएसआई को दबोच लिया था। जिसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। एएसआई ने मंत्री पर गोली किन कारणों से चलाई, इसका खुलासा फिलहाल मीडिया के समक्ष नहीं किया गया है।

सीआईडी को सौंपी जांच

जघन्य मर्डर की जांच सीआईडी-क्राइम ब्रांच (CID-Crime branch) को सौंप दी गई है। साइबर, बैलिस्टिक एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों सहित 07 सदस्यीय विशेष दल का गठन हुआ है। जांच दल के मुखिया डिप्टी एसपी रमेश सी डोरा हैं।

यहां स्कूल के दो दर्जन भर बच्चे अचानक पड़े बीमार, हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *