HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: हवन यज्ञ व भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का पारायण

Bageshwar News: हवन यज्ञ व भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का पारायण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
गागरीगोल में साथ दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा का हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर कथा करते हुए पंडित गोपाल कृष्ण जोशी ने कहां कि सनातन धर्म में ईश्वर भक्ति ही मोक्ष प्राप्ति का साधन है। इसलिए मनुष्य को ईश्वर भक्ति अवश्य करनी चाहिए।

मोहिनी मिश्रा द्वारा गागरी गोल में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आज पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गयी है। समापन अवसर पर व्यास आचार्य पंडित गोपाल कृष्ण जोशी ने कहा कि ईश्वर की लीला अपरम्पार है। इस पृथ्वी लोक में मनुष्य को ईश्वर ने अच्छे कर्म के लिए भेजा है। लेकिन मनुष्य आधुनिकता की दौड़ इतना अंधा हो चुका है कि वह अपनी संस्कृति भी भूलने लगा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन बहुत कष्ट कारक है। इसलिए अपने जीवन में सतमार्ग में चलते हुए अच्छे कर्म करने चाहिए। मनुष्य जीवन में आकर ईश्वर भक्ति दान पुण्य जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर हवन यज्ञ के साथ विशाल भंडारा भी संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महंत भगीरथ गिरी, यजमान केदार दत्त मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा, ललित मिश्रा, दीपक मिश्रा, हरीश मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, राजा मिश्रा, सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments