HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : पवन ने किया भाजयुमो के नवयुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

लालकुआं : पवन ने किया भाजयुमो के नवयुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का आज पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मण खाती, वन विकास निगम के निदेशक सदस्य कुंदन ने माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Ad

यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवयुक्त पदाधिकारियों का आज पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें नयी जिम्मेदारी सभाल रहे भाजपा युवा मोर्चा के नव​नियुक्त जिला मंत्री पंकज पांडे, लालकुआं मड़ल अध्यक्ष बॉबी सभंल, बिन्दुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी के बूथ स्तर से लेकर विधानसभा तक सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगी।

इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता को उनकी क्षमता के अनुसार व योग्यता के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ग जाति समुदाय को दायित्व देकर सम्मान करती है तथा कार्य करने का अवसर भी प्रदान करती है उन्होंने कहा कि अब वक्त आ रहा है सभी पदाधिकारी मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएं।

इधर मड़ल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की प्रत्येक दावेदारी को इमानदारी पूर्वक निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments